Move to Jagran APP

कलश स्थापना कर मां के कालिरात्रि रूप की पूजा

चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने के साथ दुमका में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है। सोमवार को दुर्गास्थान मंदिर में कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। मंदिर में चैती दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। लोगों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:46 PM (IST)
कलश स्थापना कर मां के कालिरात्रि रूप की पूजा
कलश स्थापना कर मां के कालिरात्रि रूप की पूजा

जागरण संवाददाता, दुमका: चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने के साथ दुमका में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है। सोमवार को दुर्गास्थान मंदिर में कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। मंदिर में चैती दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। लोगों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की। सप्तमी तिथि पर दुर्गा मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान कर कलश स्थापित किया गया। मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप की पूजा के साथ ही दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। हालांकि कोरोना महामारी के कारण प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही नजर आई। वहीं धर्मस्थान में भी मां दुर्गा की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.