Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटर जाने से मजदूरों का इंकार

काठीकुंड गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सुरूजूडीह पंचायत के कारीपहाड़ी गांव में 44 मजदूर दूसरे प्रदेशों से घर लौटे हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों हैं। ग्राम समिति के सदस्यों ने सर्वे कर बीडीओ राजीव कुमार को सूची सौंप दिया है। इसके बावजूद गांव के सभी लोगों क स्वास्थ जांच नहीं कराया गया है। कायदे से बाहर से आए इनलोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:14 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर जाने से मजदूरों का इंकार
क्वारंटाइन सेंटर जाने से मजदूरों का इंकार

संवाद सहयोगी, काठीकुंड: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सुरूजूडीह पंचायत के कारीपहाड़ी गांव में 44 मजदूर दूसरे प्रदेशों से घर लौटे हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों हैं। ग्राम समिति के सदस्यों ने सर्वे कर बीडीओ राजीव कुमार को सूची सौंप दिया है। इसके बावजूद गांव के सभी लोगों क स्वास्थ जांच नहीं कराया गया है। कायदे से बाहर से आए इनलोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखना चाहिए। जानकारी के अनुसार 44 लोगों में 41 लोग दूसरे प्रदेश में ईंट भट्टा में काम करने के बाद घर लौटे है जबकि तीन लोग हैदराबाद से मजदूरी कर लौटे हैं। सूचना मिलने के बाद ग्राम समिति सदस्य शिक्षक पियोन हेम्बरम, सेविका मगदालीना मरांडी, वार्ड सदस्य मेरीस्टेला हेम्बरम, सहिया श्रीफिना किस्कू के द्वारा गांव में 1 जनवरी 2020 के बाद वापस आने वाले का सर्वे कर प्रखंड प्रशासन को सूचित किया।

loksabha election banner

इसके बाद गांव वाले ग्राम समिति सदस्यों के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट करने के लिए गोलबंद हो गये। इसकी जानकारी बीडीओ को हुई तो थाना से पुलिस जाकर गांव वालों को समझाई। जिसमें कुछ लोग तैयार हुए लेकिन कुछ तैयार नहीं हो रहे। गांव के लोगों में इसको लेकर आक्रोश और तनाव भी है। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गांव में जाकर लोगों को समझाया गया है शीघ्र ही सभी 44 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में लाने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.