ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
काठीकुंड थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार को चौक के पास पुल पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
काठीकुंड : थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार को चौक के पास पुल पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीया छीता मरांडी गोपीकांदर थाना क्षेत्र के बेंगडुबा गांव की रहनेवाली थी। छीता मरांडी अपने गांव के ही पानसुरी मरांडी, सोनोती किस्कू, लुखी हेंब्रम, गिरिलिया टुडू, के साथ काठीकुंड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में गुरुवार को संत जोन विद्यालय के सचिव वर्नवाल की मृत्यु पर शोकाकुल परिजनों से मिलने के लिए आई थी। सभी महिलाएं मिलकर लौट रही थी उसी दौरान चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद डाला, जबकि बाकी महिलाएं बाल-बाल बच गई। चालक गाड़ी को भगाने के चक्कर में पुल में धक्का देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने चालक को पकड़ लिया। मृतका के पति सूतीलाल हांसदा के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।