Move to Jagran APP

दुमका को हराकर रांची बना विजेता

दुमका इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी चांसलर बैड¨मटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय के जिमी एक्का एंड पार्टनर ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आकाश मंडल एंड पार्टनर को हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया। विश्वविद्यालय की टीम से रानू राणा सुधांशु शेखर आकाश मंडल एवं नावेद ने खेल दिखाया। महिला वर्ग में कोल्हान विश्वविद्यालय को हरा रांची विश्वविद्यालय ने जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:38 AM (IST)
दुमका को हराकर रांची बना विजेता
दुमका को हराकर रांची बना विजेता

दुमका : इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी चांसलर बैड¨मटन टूर्नामेंट का समापन हो गया।

loksabha election banner

पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय के जिमी एक्का एंड पार्टनर ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आकाश मंडल एंड पार्टनर को हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया। विश्वविद्यालय की टीम से रानू राणा, सुधांशु शेखर, आकाश मंडल एवं नावेद ने खेल दिखाया। महिला वर्ग में कोल्हान विश्वविद्यालय को हरा रांची विश्वविद्यालय ने जीत हासिल की। एकल प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के जिम्मी एक्का, सिदो कान्हु विश्वविद्यालय के रानू राणा ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी की। बालिका वर्ग में रांची विश्वविद्यालय की जीनत आरा ने कोल्हान विश्वविद्यालय की अस्मिता पटेल को हरा कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में सिदो कान्हु मुर्मू विवि के कुलपति प्रोफेसर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि खिलाड़ी व युवाओं में स्वस्थ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय क्षमता, व्यक्तित्व निर्माण व सर्वागीण विकास का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने छात्रों को क्षमता के अनुसार हुनर पहचान अपने जीवन में लक्ष्य बना आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कहा कि विश्वविद्यालय सीमित संसाधन में भी छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय खेल निदेशक डा रंजीत ¨सह ने कहा कि खिलाड़ियों को भी अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार खेल का चयन करना चाहिए। बेहतर खेल प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय मानक स्थापित करने को प्रेरित किया। अंपायर अनुराग कुमार झा, शिवम ¨सह, चीफ रेफरी में दीपक कुमार झा ने सराहनीय भूमिका निभायी। इस अवसर डीएसडब्लू डॉ गौरव गांगुली, डॉ सुधांशु डुंगडुग, अतुल झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.