Move to Jagran APP

वन सुअरों ने तीन एकड़ में लगे धान को किया नष्ट

मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत खिलकनाली गांव के किसान निमाई पंडित के तीन एकड़ खेत में तैयार धान की फसल को जंगली सुअरों ने शुक्रवार की रात रौंद दिया। वन सुअर गुमरो पहाड़ से झुंड में आए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 07:32 PM (IST)
वन सुअरों ने तीन एकड़ में लगे धान को किया नष्ट
वन सुअरों ने तीन एकड़ में लगे धान को किया नष्ट

संवाद सूत्र, दलाही : मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत खिलकनाली गांव के किसान निमाई पंडित के तीन एकड़ खेत में तैयार धान की फसल को जंगली सुअरों ने शुक्रवार की रात रौंद दिया। वन सुअर गुमरो पहाड़ से झुंड में आए थे। इससे आहत निमाई ने कहा कि इस साल वर्षा अच्छी होने के कारण धान की पैदावार अच्छी हुई थी। उम्मीद थी कि इस साल धान से मुनाफा अच्छा होगा पर धान काटने के एक दिन पूर्व ही रात में सुअरों ने फसल नष्ट कर दिया। किसान ने प्रशासन से बर्बाद फसल के लिए मुआवजे की मांग की है। वन सुअरों के खौफ से खेती करना छोड़ रहे किसान गुमरो पहाड़ के वन सुअरों के उत्पात से आसपास के दर्जनों गांव के किसान खेती करना छोड़ रहे हैं। खासकर सब्जी की खेती आलू, मकई, धान, शकरकंद, मूली,गाजर की खेती करना छोड़ दिए हैं। पहाड़ किनारे आसपास के पहाड़पुर,गुमरो,पारबाद,घुरमुंदनी, गाड़ापाथर, कपसियो,बरमसिया, सिरमा काजल, मोहलीडीह, जेरूवा,नावजोड़ा, भोक्ताडीह समेत कई गांवों के किसान खेती करने से कतरा रहे हैं। किसानों का कहना है कि तैयार फसल का निवाला बनाकर वन सुअर किसानों को तबाह कर रहे हैं। वर्जन किसान को फसल क्षतिपूर्ति का उचित मुआवजा मिलेगा। टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद मुआवजा की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

loksabha election banner

अजीत सिंह, वनपाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.