सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
बासुकीनाथ जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप अनियंत्रित बाइक
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 07:46 PM (IST)
बासुकीनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक सत्यम कुमार तिवारी एवं शत्रुघ्न कुमार दुमका का रहनेवाले हैं। लोगों ने बताया कि तेज गति में जा रहे अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे गढडे में चली गई। सर में चोट लगने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी दोनों को रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें