दो शिक्षकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
जामा जामा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली के पारा शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद दर्वे एवं नव प्राथमिक विद्यालय केंदुआटांड़ के पारा शिक्षक उदयकांत यादव पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में झामुमो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी सभा बारा पंचायत के भौंरा मैदान में आयोजित थी। चुनावी कार्यक्रम में दोनों पारा शिक्षक पर भाजपा कार्यकर्ता लुखिराम टुडु ने शामिल होने का आरोप लगाया था।
जामा : जामा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली के पारा शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद दर्वे एवं नव प्राथमिक विद्यालय केंदुआटांड़ के पारा शिक्षक उदयकांत यादव पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में झामुमो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी सभा बारा पंचायत के भौंरा मैदान में आयोजित थी। चुनावी कार्यक्रम में दोनों पारा शिक्षक पर भाजपा कार्यकर्ता लुखिराम टुडु ने शामिल होने का आरोप लगाया था। जांच पड़ताल के बाद दोनों पारा शिक्षकों पर जनसभा में मौजूद पाए जाने पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हालांकि दोनों ने अपने को निर्दोष बताया है और बेवजह फंसाने की साजिश करार दिया है। दोनों ने बताया कि जनसभा में शामिल होने से कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता है, कहा कि उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को स्पष्टीकरण दे दिया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप