पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सबका साथ जरूरी
दुमका : पुलवामा में आतंकी घटना में शहीद जवानों को नमन करने और आंतकवाद के खिलाफ भाजपा की ओर से वीर कुंवर ¨सह चौक में दो घंटे के लिए धरना दिया गया।
दुमका : पुलवामा में आतंकी घटना में शहीद जवानों को नमन करने और आंतकवाद के खिलाफ भाजपा की ओर से वीर कुंवर ¨सह चौक में दो घंटे के लिए धरना दिया गया।
धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि पाकिस्तान के आंतकवादियों ने जिस घटना को अंजाम दिया है उससे पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। भाजपा ही नहीं देश का हर नागरिक जवान के परिवार के साथ हैं। हर कोई अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है। भाजपा ने दो घंटे के लिए पूरे देश में धरना दिया। हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि जो जवान शहीद हुए हैं उन्हें वापस तो नहीं लाया जा सकता है लेकिन उन्हें सम्मान देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धांजलि दी जा रही है। जो जवान देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं वे हमारी सुरक्षा के लिए जीवन का त्याग कर देते हैं। उनकी बदौलत ही हम सभी अमन चैन से रहते हैं। लगातार हो रही इस तरह की घटना के लिए देश के लोगों को जागने की जरूरत है। सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि इस विषम परिस्थिति में सभी एक हों। गद्दार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री को ठोस कदम उठाने के लिए सहयोग करें। तभी हम मिलकर पाकिस्तान को जवाब दे सकते हैं। धरना में जिलाध्यक्ष निवास मंडल, अमिता रक्षित, संगीता सिन्हा, अजय गुप्ता, ओम केसरी, गरीब दास, अजय पाठक, सतीश राय, मनोज कुमार साह आदि मौजूद थे।
---
जवानों को दी सलामी
दुमका : झारखंड प्रदेश सामाजिक न्याय मंच के जिला संयोजक विश्वजीत ¨सह के नेतृत्व में शिवपहाड़ मंदिर के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर वीर जवानों को नम आंखों से सलामी दी गई। जयशंकर यादव ने कहा कि सैनिकों की शहादत से आज पूरा देश दुखी है। ऐसी घटना को रोकने के लिए सरकार कड़ी कार्रवाई करें। जतिन कुमार ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई कर पाकिस्तान को धूल चटाना होगा। सभी ने एक-एक कर श्रद्धासुमन अíपत कर वीर शहीदों को पुष्पांजलि दी। मौके पर चंद्रशेखर, मनीष कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, नित्या पाल, राजेंद्र मंडल, विष्णु शर्मा, विष्णु गुप्ता, रितेश कुमार, मोहन साह, सौरभ कुमार, अमन खान, युसूफ अंसारी, सद्दाम अंसारी व सुनील टुडे आदि मौजूद थे।