कालाजार मरीजों की करें खोज
सरैयाहाट सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। सीएस ने उपस्थिति पंजी दवा स्टॉक पंजी स्वास्थ्य उपकरण आदि का निरीक्षण किया।
सरैयाहाट : सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। सीएस ने उपस्थिति पंजी, दवा स्टॉक पंजी, स्वास्थ्य उपकरण आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया। चिकित्सकों ने दंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। सीएस ने बताया कि टीकाकरण रूटीन जांच के लिए हंसडीहा के हथगड़ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करना था। टीकाकरण का काम सुचारू रूप से चल रहा था। सीएचसी निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कालाजार की खोज के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।