ग्रीन कार्ड के लिए आए 27846 आवेदनों की स्क्रूटिनी शुरू
दुमका में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज है। दुमका में कुल 66 हजार लाभुकों का ग्रीन कार्ड बनना है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 27846 आवेदन जमा कराए गए हैं। जिला आपूर्ति महकमा इन आवेदनों के सत्यता की जांच कर चयनित कर उनका ग्रीन कार्ड बनवाएगी। 10 दिसंबर तक दिए गए आवेदनों की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके उपरांत 11 से 15 दिसंबर के बीच प्राथमिकता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया जाएगा। आपत्ति के लिए 15 से 21 दिसंबर का समय निर्धारित है जिसके तहत कोई भी लाभुक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
जागरण संवाददाता, दुमका : दुमका में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज है। दुमका में कुल 66 हजार लाभुकों का ग्रीन कार्ड बनना है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 27846 आवेदन जमा कराए गए हैं। जिला आपूर्ति महकमा इन आवेदनों के सत्यता की जांच कर चयनित कर उनका ग्रीन कार्ड बनवाएगी। 10 दिसंबर तक दिए गए आवेदनों की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके उपरांत 11 से 15 दिसंबर के बीच
प्राथमिकता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया जाएगा। आपत्ति के लिए 15 से 21 दिसंबर का समय निर्धारित है जिसके तहत कोई भी लाभुक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां दर्ज होने के बाद इसका निष्पादन 21 से 31 दिसंबर के बीच कर दिया जाएगा और फिर प्राथमिकता सूची का अंतिम प्रकाशन एक से 10 जनवरी के बीच किया जाएगा। ग्रीन कार्ड का वितरण 15 जनवरी से किए जाने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन का बढ़ा क्रेज
सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए अब ग्रामीण ऑनलाइन माध्यम को अपना सहारा बनाना सीख रहे हैं। ग्रीन कार्ड बनाने के लिए जिले में लक्षित 66 हजार लाभुकों के लिए कुल 27846 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 26958 आवेदन ऑनलाइन मिले हैं जबकि मात्र 888 आवेदन ही ऑफलाइन जमा हुए हैं। दुमका जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में 4906 लाभुकों और जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में 22052 आवेदन ऑनलाइन जमा हुए हैं। प्रखंडवार आवेदनों की स्थिति प्रखंड का नाम - बीसीओ कार्यालय - डीएसओ कार्यालय - ऑफलाइन सरैयाहाट -2890 - 745 - 87
रामगढ़ -3606 - 752 - 48
गोपीकांदर - 658 - 37 - 13
काठीकुंड -1334 - 268- 63
दुमका - 3468 - 97 - 121
दुमका नगर पर्षद - 812 -52 - 42
जामा - 1430 -551 - 64
जरमुंडी - 1818 -761- 83
बासुकीनाथ नपं -310 -205 - 14
मसलिया - 3352 -101 - 74
रानीश्वर - 118- 1139 - 105
शिकारीपाड़ा -2256 - 198- 174 वर्जन दुमका जिला में तय लक्ष्य के अनुरूप 27846 आवेदन प्राप्त हुआ है। इसमें एक लाख से भी अधिक सदस्य हो सकते हैं। इनमें से 66 हजार लाभुकों को कवर किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। नए साल में 14 जनवरी के बाद ग्रीन कार्ड लाभुकों के बीच वितरण करने का लक्ष्य है।
अल्बर्ट बिलुम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका