सरना धर्म कोड पारित होना पहली जीत : स्टीफन
विधानसभा में सरना आदिवासी धर्म कोड पारित होने पर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांझी थान में पूजा की और रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। बिल पारित होने पर मांझी थान में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जामा विधायक सीता सोरेन व शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन पूजा अर्चना की। यहां पर सभी का आदिवासी युवतियों ने लोटा पानी से सभी का स्वागत किया। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख जगहों का भ्रमण करने के बाद रैली पोखरा चौक स्थित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर पहुंचे। तीनों विधायक के अलावा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
जागरण संवाददाता, दुमका : विधानसभा में सरना आदिवासी धर्म कोड पारित होने पर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांझी थान में पूजा की और रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। बिल पारित होने पर मांझी थान में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जामा विधायक सीता सोरेन व शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन पूजा अर्चना की। यहां पर सभी का आदिवासी युवतियों ने लोटा पानी से सभी का स्वागत किया। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख जगहों का भ्रमण करने के बाद रैली पोखरा चौक स्थित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर पहुंचे। तीनों विधायक के अलावा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। प्रो. स्टीफन ने कहा कि आज तक कितनी सरकार बनी लेकिन किसी ने सरना धर्म कोड पर कोई बात नहीं की। हेमंत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विशेष सत्र बुलाकर सबसे पहले सरना धर्म कोड का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो सका। यह सभी आदिवासियों की जीत है। अब केंद्र सरकार की मुहर लगनी बाकी है। राज्य में आदिवासियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके लिए सभी को सोचने की जरूरत है। माल्यार्पण करने वालों में केंद्रीय महा सचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिवकुमार बास्की, अब्दुल सलाम अंसारी, जिप उपाध्यक्ष असीम मंडल, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी,बासु टुडू, शिवलाल मरांडी, कालेश्वर सोरेन, विनोद राणा, चुंडा हेम्ब्रम, जब्बार अंसारी,पोलिना मुर्मू, रवि यादव, रमेश कुमार रजक, सत्यम मेहरा, सिधोर हांसदा, सुनीता मरांडी समेत बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे।