मार्ग पर भरा पानी, आवागमन बाधित
हंसडीहा में सिनेमा हॉल रोड हथगढ़ की सड़क बदतर संवाद सहयोगी हंसडीहा बारिश अब आफत बन गई है। सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत मुख्यालय में कई प्रमुख मार्ग पर पानी बहने लगा है। सबसे विकट स्थिति शिव मंदिर रोड से हथगढ़ जाने वाले मार्ग की है।
हंसडीहा में सिनेमा हॉल रोड, हथगढ़ की सड़क बदतर
संवाद सहयोगी, हंसडीहा : बारिश अब आफत बन गई है। सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत मुख्यालय में कई प्रमुख मार्ग पर पानी बहने लगा है। सबसे विकट स्थिति शिव मंदिर रोड से हथगढ़ जाने वाले मार्ग की है। रवि गुप्ता के घर के सामने सड़क पर घुटने भर कीचड़ युक्त पानी जमा है। यह सड़क काली मंदिर और दुमका हाइवे बाईपास जाने वाला मार्ग भी है। जल भराव से आवागमन बाधित हो गया है। मुन्ना मिश्रा के घर के पास कुछ साल पहले बने पीसीसी ऊंचा बना देने से पुराने सड़क पर पानी जमा हो जाता है। दुर्गा मंदिर के पास भी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। सिनेमा हॉल रोड में स्थिति और भी भयावह है। बरसात में यह मार्ग काफी खतरनाक हो गया है। हटिया रोड को एनएच 133 से जोड़ने वाला यह मार्ग सड़क पर पानी जमा हो जाने से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। हंसडीहा के धुनिया टोला रोड में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गर्मी हो या बरसात सालोंभर सड़क कीचड़ में तब्दील रहता है। स्थानीय ग्रामीण दर्जनों दफे पदाधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगा चुकें हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।