हादसे में बिहार की महिला कांवरिया घायल
दुमका : बासुकीनाथ में सोमवार को बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही 45 वर्षीया महिला का
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:05 PM (IST)
दुमका : बासुकीनाथ में सोमवार को बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही 45 वर्षीया महिला कांवरिया तारा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बिहार के पश्चिमी चंपारण की रहने वाली महिला कुछ लोगों के साथ जलार्पण के लिए आई थीं। देवघर के बाद बासुकीनाथ में दर्शन कर सड़क पार कर रही थी, तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें