Move to Jagran APP

गांव के लोगों को पढ़ाया बचाव का पाठ

रामगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी संस्था के साथ-साथ गैर सरकारी संस्था भी ग्रामीण क्षेत्र में अछे तरीके से काम कर रही है। शनिवार को भारतीय कल्याण संस्था के द्वारा सदस्य ने पथरिया पंचायत के जामवारी गांव में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। संस्था के अंजन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा दर्जनों लोगों के बीच मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 05:11 PM (IST)
गांव के लोगों को पढ़ाया बचाव का पाठ
गांव के लोगों को पढ़ाया बचाव का पाठ

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी संस्था के साथ-साथ गैर सरकारी संस्था भी ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे तरीके से काम कर रही है। शनिवार को भारतीय कल्याण संस्था के द्वारा सदस्य ने पथरिया पंचायत के जामवारी गांव में लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। संस्था के अंजन कुमार ने बताया कि उनके द्वारा दर्जनों लोगों के बीच मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी व्यक्ति को सामाजिक एवं शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। एक मीटर के अंतराल में ही सभी व्यक्ति को खड़े होकर बात करना चाहिए। कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में लागू हुए लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। लोगों को इस वक्त सभी प्रकार के सामाजिक गतिविधि से दूर रहना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो घर से निकलते समय अपने चेहरे पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने गांव के लोगों से अपने घर एवं आसपास स्वच्छ रखने को कहा। अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोने की आदत डालनी चाहिए। वायरस को ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता लाकर ही भगाया जा सकता है। इन दिनों रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। सभी लोगों को इस समय सर्तक रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.