Move to Jagran APP

भाजपा ने किया झारखंड का भरपूर दोहन: विजय

झामुमो के राजमहल सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को दुमका के खिजुरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने झारखंड का भरपूर दोहन कर राज्य की जनता को उनकी बदहाली पर रोने के लिए छोड़ दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
भाजपा ने किया झारखंड का भरपूर दोहन: विजय
भाजपा ने किया झारखंड का भरपूर दोहन: विजय

जागरण संवाददाता, दुमका: झामुमो के राजमहल सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को दुमका के खिजुरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने झारखंड का भरपूर दोहन कर राज्य की जनता को उनकी बदहाली पर रोने के लिए छोड़ दिया है। विजय ने कहा कि झारखंड की सत्ता पर अधिकांश समय भाजपा काबिज रही, लेकिन राज्य का विकास नहीं हो सका। यहां के गरीब और आदिवासियों की स्थिति जस की तस है और भाजपाई मालामाल होते चले गए। मौके पर मौजूद घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झामुमो इस माटी की पार्टी है, जबकि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। भाजपा ने राज्य को पूंजीपतियों के लिए चारागाह बनाने की कोशिश की है, लेकिन झामुमो को यहां के गरीब-गुरबों, आदिवासी मूलवासी की फिक्र है।

loksabha election banner

गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में शामिल होकर यह साबित कर दिया कि उनकी कोई नैतिकता नहीं है। वे सत्ता के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। बाबूलाल मरांडी ने अगर अपने मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड को सही दिशा दी होती तो शायद राज्य की यह दुर्दशा नहीं होती। मौके पर झामुमो के मो. सलाम समेत कई नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.