प्राचार्य ने किया महिला पीजी छात्रावास का निरीक्षण
दुमका संताल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को लीची बागान में नवनिíमत महिला पीजी छात्रावास निरीक्षण किया। छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा व अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
दुमका : संताल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को लीची बागान में नवनिíमत महिला पीजी छात्रावास निरीक्षण किया। छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा व अन्य समस्याओं की जानकारी ली। कुछ दिन पूर्व झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय सचिव राजीव बास्की के नेतृत्व में तमाम छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के साथ स्थानीय कार्यालय में मुलाकात कर नवनिíमत महिला छात्रावास में रहने के लिए अनुमति मांगी थी। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं के द्वारा बहुत जल्द आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और उन्हें नवनिíमत महिला पीजी छात्रावास में रहने के लिए अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा और समस्या निदान करना नैतिक जिम्मेदारी है। मौके पर छात्र नेता राजीव बास्की, विमल पतरास हेंब्रम, राजेंद्र मुर्मू छात्र नायक, मुनीलाल हांसदा, धनेश्वर हांसदा आदि उपस्थित थे।