Move to Jagran APP

ससुराल नहीं जाने पर गर्भवती पत्नी को मारी गोली

दुमका : शहर के रसिकपुर मुहल्ले में शुक्रवार की देर शाम ससुराल नहीं जाने पर नाराज पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी 25 वर्षीया सुनीता देवी को गोली मार दी। महिला को सास के सामने ही आरोपी ने गोली मारी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:26 PM (IST)
ससुराल नहीं जाने पर गर्भवती पत्नी को मारी गोली
ससुराल नहीं जाने पर गर्भवती पत्नी को मारी गोली

दुमका : शहर के रसिकपुर मुहल्ले में शुक्रवार की देर शाम ससुराल नहीं जाने पर नाराज पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी 25 वर्षीया सुनीता देवी को गोली मार दी। महिला को सास के सामने ही आरोपी ने गोली मारी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना की पुलिस आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

रसिकपुर के वार्ड एक की रहनेवाली सुनीता की शादी दो साल पहले धनबाद के रहनेवाले रवि शंकर शर्मा के साथ हुई थी। रवि शहर के कुम्हारपाड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर कोलकाता से कपड़ा लाकर शहर में फेरी लगाता था। शादी के बाद सुनीता गर्भवती हुई। ससुराल में पति के अलावा किसी और के नहीं रहने के कारण उसका गर्भपात हो गया। वह फिर से पांच माह के गर्भ से थी। सावन माह में देखभाल के लिए मां गुंजरी देवी उसे मायके ले आई। गुरुवार को रवि उसके लेने के लिए आया लेकिन सास ने देखभाल का हवाला देकर साथ नहीं भेजा। शुक्रवार की शाम रवि नशे की हालत में ससुराल गया और सास के सामने ही सुनीता को गोली मार दी। गोली कमर में लगने के बाद निकल गई। छात्र चेतना संगठन के प्रभारी राजीव मिश्र और स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत खराब होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर भी कर दिया। मां गुंजरी देवी ने बताया कि दामाद ने गुरुवार को तीस हजार रुपया में एक तमंचा खरीदा था। उसने यह बात पत्नी को भी बताई। वह हथियार के बल पर बेटी को जबरन घर ले जाने का प्रयास कर रहा था। राजीव ने बताया कि रवि ने गुरुवार को भी मुहल्ले में हवाई फाय¨रग की थी। हमले की जानकारी मिलने पर नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोददार व भाजपा नेत्री अमिता रक्षित अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.