तालाब की सफाई कर दी कोरोना से बचाव की जानकारी
दुमका कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने और नदियों की सफाई के लिए रविवार को बड़ा बांध में सिदो कान्हू मुर्मू विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अभियान चलाया। सामाजिक कार्यकर्ता सह एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार के नेतृत्व में सफाई कर स्वछता का संदेश दिया गया।
जागरण संवाददाता, दुमका : कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने और नदियों की सफाई के लिए रविवार को बड़ा बांध में सिदो कान्हू मुर्मू विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अभियान चलाया। सामाजिक कार्यकर्ता सह एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार के नेतृत्व में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कोरोना वायरस के लक्षण एवं उसके उपाय बताए। कहा कि सभी हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें और तुलसी के काढ़ा का सेवन करें। खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोया करें। बिहार एवं झारखंड एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने भी इस अभियान की प्रशंसा की और इसे सराहनीय प्रयास बताया। झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक बृजेश कुमार ने कहा इस तरह के कार्य से समाज में जागरुकता आएगी। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर निरंजन मंडल ने कहा कि अभियान के तहत रसिकपुर बड़ा बांध ,रखाबनी तालाब ,खोटा बड़ा बांध, बड़ा बांध पोखरा को साफ किया गया है। अब लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में चैंबर ऑफ कॉमर्स के मनोज घोष, वार्ड पार्षद प्रतिमा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता शशि प्रभा, अरविद केसरी स्वयंसेवक मोहम्मद यूसुफ अंसारी, राहुल कुमार, सुमंत कुमार, विनायक कुमार ,विशाल कुमार गुप्ता, कौशल झा, दीपक राय, सौरभ सिन्हा आदि शामिल थे।