कोरोना जागरूकता को पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता
दुमका कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सिदो कान्हु उा विद्यालय में ऑनलाइन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग सभी छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता दुमका: कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सिदो कान्हु उच्च विद्यालय में ऑनलाइन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग सभी छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप ए में कक्षा छह से आठ और ग्रुप बी में कक्षा नौ से लेकर ग्यारहवीं के बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडली ने ग्रुप ए से स्नेहा शर्मा, स्वाति राज, प्रीति मंडल व ग्रुप बी से भवानी प्रिया, कृष्ण देव तिवारी आर्यन कुमार सिंह को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए चयनित किया। वहीं रघुनाथपुर में भी इसी विद्यालय की दूसरी शाखा में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नजरीन परवीन, अन्वेशा सेन, जोबा मांझी, सौमी लायक, अंकित दास, तृतीय पार्था चौधरी बाजी मारी।