दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
रामगढ़ प्रखंड के पथरिया रामगढ़ के बीच बदरा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो बाइक में टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वाले बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
जागरण संवाददाता, दुमका : रामगढ़ प्रखंड के पथरिया रामगढ़ के बीच बदरा गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो बाइक में टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वाले बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
रामगढ़ के बदरा गांव का दरबारी हांसदा व महादेव सोरेन से बाइक से ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीकादर गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गोड्डा की ओर से आ रहा था। गांव के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर नगर थाना के अशोक कुमार कॉलेज पहुंचे और घायलों का बयान दर्ज किया। उनका कहना था कि मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। अब शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।