Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करनेवाला गिरफ्तार

वाट्सएप ग्रुप में फैलाया था मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक संदेश

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:39 PM (IST)
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करनेवाला गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करनेवाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दुमका: सोशल मीडिया पर धाíमक द्वेष फैलाने के आरोप में विकास कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि 31 वाट्सएप ग्रुप में मां दुर्गा के बारे में अश्लील संदेश को भेजा गया।

loksabha election banner

एसपी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि करते कहा कि दुर्गापूजा के समय पुलिस की हर एक सोशल मीडिया ग्रुप पर नजर थी। आइटी सेल ने इस ग्रुप को देखा। चूंकि दुर्गापूजा का समय था, मूíत विसर्जन चल रहा था। ऐसे में विधि व्यवस्था को बिगड़ने की आशंका को देखते हुए विकास कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि ऐसे संदेश से धाíमक उन्माद एवं हिसा फैलने की संभावना हो सकती थी। इस तरह की टिप्पणी एक गंभीर अपराध है। अनुसंधान में यह पता किया जाएगा कि आरोपित का पृष्ठभूमि क्या है।

जानकारी हो कि विकास जरमुंडी के बसबुटिया का रहने वाला है। ग्रुप में मैसेज फैलते ही एसपी ने एक टीम गठित कर इसकी तहकीकात करायी। एसडीपीओ अनिमेश नथानी, पुलिस निरीक्षक, सहायक पुनि अनंत शर्मा, बमशंकर, योगेश्वर उरांव, शशिकांत ठाकुर समेत अन्य शामिल थे। जांच में सत्यता पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने कहा कि हर एक सोशल मीडिया ग्रुप पर पुलिस की पैनी नजर है। दुर्गापूजा के समय विशेष सतर्कता बरती गयी थी। अपील की कि ग्रुप एडमिन ग्रुप के सदस्यों को जांच परख लें तभी उसे सदस्य बनाए रखें। अन्यथा एडमिन पर ही पहले कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.