Move to Jagran APP

चांसलर पोर्टल पर नामांकन

दुमका सिदो-कान्हू विवि के स्नातक सत्र 2019-22 का नामांकन चांसलर पोर्टल द्वारा किया जा रहा है। विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक चांसलर पोर्टल पर जाकर नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 06:41 AM (IST)
चांसलर पोर्टल पर नामांकन
चांसलर पोर्टल पर नामांकन

दुमका : सिदो-कान्हू विवि के स्नातक सत्र 2019-22 का नामांकन चांसलर पोर्टल द्वारा किया जा रहा है। विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक चांसलर पोर्टल पर जाकर नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। सीबीसीएस पैटर्न के तहत अपने विषय का चयन करें और आवश्यकता पड़ने पर अपने द्वारा चयनित कॉलेज के हेल्प डेस्क से सहायता ले सकते हैं।

loksabha election banner

नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय छात्र इस बात का खयाल रखें कि सारी जानकारी सही हो अन्यथा उनका नामांकन रद कर दिया जाएगा। क्योंकि नामांकन चांसलर पोर्टल रांची द्वारा किया जा रहा है। चांसलर पोर्टल का वेब डब्ल्यू डब्ल्यूडब्ल्यू डाट झारखंड यूनिवर्सिटिज डाट एनआइसी डाट इन है। 10 जुलाई से सभी कॉलेज में स्नातक सत्र 2019-22 का वर्ग प्रारम्भ हो जाएगा। 25 मई को विवि एकेडमिक कैलेंडर प्रकाशित कर देगी। उसी के हिसाब से सारी परीक्षाएं होंगी। वर्तमान में एसकेएमयू का सत्र झारखंड के सभी विवि से अधिक नियमित है। जिसे निरंतर बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.