गाय की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं
दुमका : शहर के गौशाला रोड स्थित गौशाला प्रांगण में गुरुवार को गोपाष्टमी का आयोजन कर गोसेवा की गई। सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दुमका : शहर के गौशाला रोड स्थित गौशाला प्रांगण में गुरुवार को गोपाष्टमी का आयोजन कर गोसेवा की गई। सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद गायों की प्रभातफेरी निकाली गई। गौशाला के सदस्य गाय को लोगों के दरवाजे पर ले गए जहां परिवार के सदस्यों ने उन्हें फल आदि खिलाकर पूजा की। प्रभातफेरी के वापस आने के बाद हवन आदि का आयोजन हुआ। इसके बाद लोगों ने गौ सेवा को ध्यान में रखते हुए अपने वजन के बराबर चारा का दान किया। प्रांगण में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौशाला के मंत्री शंकर बसईवाला ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। पहले की तुलना में जब इन पशुओं के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। कार्यक्रम में समिति के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
गोपाअष्टमी पर गायों की पूजा
रानीश्वर : सादीपुर के महावीर आश्रम में गुरुवार को गोपाष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। आश्रम परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन हुआ। आश्रम के प्रधान पुजारी वसुदेव मुनी की अगुआई में भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया है। नौरंगी धाम के राधा माधव मंदिर में भी विशेष पूजा में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी थी।