दाम कम होने के बावजूद नहीं चढ़ा बाजार
दीपावली में घरों का रंग रोगन किया जाता है। इस दौरान रंग की बिक्री खूब होती है। लेकिन इस बार रंग के बाजार में रंगत नहीं दिखी। कोविड की मार झेल रहा बाजार दीवाली में भी गुलजार नहीं हुआ। वहीं उपचुनाव को लेकर भी शहर में कई प्रतिबंधों के कारण बाजार प्रभावित हुआ।
जागरण संवाददाता, दुमका : दीपावली में घरों का रंग रोगन किया जाता है। इस दौरान रंग की बिक्री खूब होती है। लेकिन इस बार रंग के बाजार में रंगत नहीं दिखी। कोविड की मार झेल रहा बाजार दीवाली में भी गुलजार नहीं हुआ। वहीं उपचुनाव को लेकर भी शहर में कई प्रतिबंधों के कारण बाजार प्रभावित हुआ। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष नए घरों का निर्माण भी पूरी तरह से प्रभावित रहा जिसका सीधा असर रंग और पेंट बाजार पर पड़ा है।
दाम में आई है गिरावट पर नहीं आ रहे ग्राहक
हार्डवेयर बाजार में खासकर रंग और पेंट की कीमतों में पांच से सात फीसद की गिरावट पिछले साल की तुलना में आई है लेकिन इसके बाद भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इस ट्रेड से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि दीपावली में रंग और पेंट बाजार के लिए सबसे खास होता है लेकिन इस बार बाजार बिल्कुल फीका है। माल दुकान में भरा पड़ा है लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे हैं जबकि पिछले वर्ष दीपावली के अंत में माल की कमी हो गई थी। कहते हैं कि अब उम्मीद है कि इस वर्ष तो कम से कम रंग-पेंट बाजार का रंग नहीं चढ़ने वाला है। वर्जन कोविड-19 की वजह से बाजार में पैसे का फ्लो काफी कम है। पिछले साल की तुलना में ग्राहकों की आवक बिल्कुल कम है। रंग-पेंट के सभी तरह की सामाग्रियों में दाम में काफी गिरावट के बाद भी ग्राहकों के नहीं आने से दीपावली फीका है।
पवन केशरी, केशरी ट्रेडर्स, दुमका