पीड़िता ने लगाई डीआईजी गुहार
रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट पंचायत के दुधवा गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 05:29 PM (IST)
रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट पंचायत के दुधवा गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को आवेदन देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने आवेदन में कहा कि उसने 17 मार्च को कुशियाम गांव के मुनु मंडल एवं मरनाडीह गांव के रमेश मोहली के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। करीब बीस दिन होने को हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक दोनों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपित के साथी लगातार केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि केस वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बताया कि पति मजदूरी करने मिजोरम गया हुआ है। अकेले अपने घर पर रहती है। उसके साथ कभी भी कुछ हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें