टायर फटने से पिकअप वैन पलटा, एक की मौत, दो घायल
जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया
टायर फटने से पिकअप वैन पलटा, एक की मौत, दो घायल
संवाद सहयोगी, जामा (दुमका): जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर पांदनपहाड़ी गांव के समीप रविवार को एक पिकअप वैन का टायर ब्लास्ट होने से असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसा में मौके पर ही एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक का नाम लवण तांती और दूसरा दिगंबर जैन है।
मृतक का फोरिग बताया जा रहा है। जबकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बताई गई है। एक घायल का दोनों पैर कट गया है। पिकअप वैन पर मुर्गा लदा था जिसे वीरभूम से देवघर डिलेवरी के लिए ले जाया जा रहा था। घटना स्थल पर पहुंचे जामा थाना के
एसआइ भीम सेन महतो ने कहा कि पिकअप वैन वीरभूम से मुर्गा लोड कर देवघर जा रहा था। वाहन पर चालक समेत चार लोग सवार थे। पांदन पहाड़ी के समीप पिकअप वैन का पिछला टायर फट गया जिससे असंतुलित होकर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जामा थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।