जामा में मिले 11 नए संक्रमित, 143 ने दिया नमूना
संवाद सूत्र चिकनियां जामा में अब तक कोरोना के 11 मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। दस का
संवाद सूत्र, चिकनियां : जामा में अब तक कोरोना के 11 मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। दस का कोविड सेंटर में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 143 लोगों ने जांच के लिए नमूना दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कुमार अभय प्रसाद ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने 11 को चपेट में लिया है। चिकनिया में तीन, सिकटिया में दो, अमलाचातर, घाघरा, बाबुकदेली, डुमरी, कदेली और बांदो में एक एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। इसमें अंचल कार्यालय का एक गार्ड भी शामिल है। प्रभारी ने बताया कि प्रखंड के सभी गांव में शिविर लगाकर लोगों का नमूना एकत्र किया जा रहा है। शुक्रवार को खटंगी पंचायत के चोरकट्टा उप स्वास्थ्य केंद्र में 52 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 91 लोगों का नमूना लिया गया है। कोविड के प्रकोप को देखते हुए सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। बिना इसके निकलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।