नारीशक्ति संघ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शिकारीपाड़ा चुनाव में मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए अब नारी शक्ति भी आगे आ गई है। बुधवार को महिला संघ की सदस्यों ने प्रखंड के चार कलस्टर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:05 PM (IST)
शिकारीपाड़ा : चुनाव में मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए अब नारी शक्ति भी आगे आ गई है। बुधवार को महिला संघ की सदस्यों ने प्रखंड के चार कलस्टर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सरसडंगाल, शकारीपाड़ा, बरमसिया व सरसाजोल में महिला मंडल की दीदियों ने मतदाता पर्चा भी बांटा। रैली में संघ की पानों मरांडी, प्रीतम चंचल, अखतर हुसैन, मार्था हांसदा, राजेश कुमार, जमालउद्दीन अंसारी, नजरूल अंसारी, जूली मरांडी, सुगामुनी देवी, पुष्पा मरांडी, रीना देवी, हेमजा बीबी, अनीता दासी आदि शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें