¨टकू छैला के भोजपुरी भजनों पर रात भर झूमे कांवरिया
हंसडीहा : दुमका जिला प्रशासन के मयूराक्षी कला मंच के हंसडीहा शिविर में रविवार रात भोज
हंसडीहा : दुमका जिला प्रशासन के मयूराक्षी कला मंच के हंसडीहा शिविर में रविवार रात भोजपुरी एवं खोरठा गायिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान कायम कर चुके प्रसिद्ध गायक ¨टकू छैला ने अपने झूमने-झुमानेवाली अदाओं से कांवरियों का देर रात तक मनोरंजन किया। तू ही कहीं राम है तू ही कहीं श्याम और हे शंभुदानी मेरे भोलेनाथ जैसे प्रसिद्ध ¨हदी भजनों से ¨टकू ने भक्ति की जो समां बांधा वह देर रात न हमसे भंगिया पिसाई हो गणेश के पापा व मोर भंगिया के मनाई दा हो भोलेनाथ जैसे कर्णप्रिय भोजपुरी भजनों में जाकर समाप्त हुआ। ¨टकू छैला ने एक से बढ़कर एक कांवर भजनों को प्रस्तुत कर शिविर को भक्तिमय कर दिया। ¨टकू के स्वर को साथ देने के लिए आर्गन पर मोहन केसरी, पैड पर जितेन्द्र पासवान एवं ढोलक पर रत्नेश मिश्र ने बेहतर ताल मिलायी। ¨टकू छैला के भजनों का आनंद जिले के डीसी मुकेश कुमार एवं एसपी कौशल किशोर ने भी लिया। यहां बता दें कि मयूराक्षी कला मंच के बैनर तले जिला प्रशासन ने सावन की प्रत्येक शनिवार व रविवार की रात कांवरियों के मनोरंजन के लिए भक्ति संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिला प्रशासन के इस प्रयास का कांवरिया भी प्रशंसा कर रहे हैं।