बकाया पैसा मांगने पर हत्या कर शव को फेंका
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर रेललाइन तालाब से शनिवार को बरामद व्यक्ति के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतक रावण किस्कू पंचवाहिनी गांव के बुरूडीह टोला का रहने वाला था। पत्नी कलसी मुर्मू ने रविवार को थाना जाकर कपड़े और तस्वीर देखकर पति के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पति का शव पत्नी को सुपुर्द कर दिया। रावण की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है।
- शिकारीपाड़ा रेल लाइन के निकट तालाब में मिले शव की हुई पहचान
- पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने आई पत्नी ने की शव की पहचान
संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर रेललाइन तालाब से शनिवार को बरामद व्यक्ति के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतक रावण किस्कू पंचवाहिनी गांव के बुरूडीह टोला का रहने वाला था। पत्नी कलसी मुर्मू ने रविवार को थाना जाकर कपड़े और तस्वीर देखकर पति के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पति का शव पत्नी को सुपुर्द कर दिया। रावण की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है।
दो दिन से लापता पति का सुराग नहीं मिलने पर पत्नी थाना गई तो पुलिस ने उसे पति की तस्वीर और कपड़े दिखाए। पत्नी ने पति की शिनाख्त करने के बाद पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह पति के साथ शिकारीपाड़ा साप्ताहिक हाट आई। हाट में पति ने जमकर शराब पी ली। नशा अधिक होने पर उसने साथ जाने से मना कर दिया। पति को हाट में छोड़कर लौट आई। शुक्रवार की देर रात तक पति घर नहीं आए तो खोजबीन की। कुछ पता नहीं चलने पर रविवार को थाना में शिकायत करने आई तो पति की हत्या के बारे में पता चला। उसने बताया कि पति का किसी से झगड़ा नहीं था। उन्होंने एक व्यक्ति को जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। जमीन मालिक पैसा नहीं दे रहा था। लगता है कि पैसा न देने के लिए ही जमीन मालिक ने पति की हत्या करा दी या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि पति ने किसे जमीन बेची है, उसके बारे में कुछ नहीं जानती है। थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि मृतक पांच बच्चों का पिता था। सबसे छोटा बेटा दस दिन का है। जमीन किसने खरीदी है, उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।