Move to Jagran APP

झारखंड के दुमका में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Lover couple. झारखंड के दुमका में प्रेमी युगल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:40 AM (IST)
झारखंड के दुमका में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
झारखंड के दुमका में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

हंसडीहा (दुमका), जेएनएन। झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना इलाके के मधुबन गांव में रविवार की सुबह एक प्रेमी युगल की हत्या कर शव को बरगद के पेड़ में लटका दिया गया। प्रेमी युगल में लड़का गैर आदिवासी और महिला शादीशुदा आदिवासी है।

loksabha election banner

मृतक रौशन कुमार हंसडीहा थाना के बैजा गांव का रहने वाला था, जबकि महिला मधुबन की रहने वाली थी। मृतक के पिता अनिल यादव ने कहा कि रविवार सुबह उसका पुत्र हमेशा की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। बाद में किसी ने बताया कि उसके पुत्र और मधुबन की एक महिला का शव बरगद के पेड़ में लटका पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए। युवक के परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी दोनों के घरवालों की थी।

जानकारी यह भी मिल रही है कि दोनों मृतकों के परिवार के बीच पहले से किसी मामले को लेकर अदावत चल रही थी। महिला के पति किसी मामले में फिलहाल जेल में है। महिला के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद महिला के घर से किसी का घटनास्थल पर नहीं आना शक के घेरे में है। फिलहाल, हंसडीहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़के के परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.