बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए मां मिला टिप्स
बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड की बरमसिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मधुबन में मातृ-शिशु पोषण एवं कृषक स्त्री पुरुषों के दक्षतावर्धन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत के 10 गांवों की महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने का काम जमशेदपुर व देवघर की संस्थाएं कर रही हैं। इसमें आíथक उन्नयन को लेकर तकनीक तथा पारंपरिक खेती की जानकारी दी गई।
बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड की बरमसिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मधुबन में मातृ-शिशु पोषण एवं कृषक स्त्री पुरुषों के दक्षतावर्धन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत के 10 गांवों की महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने का काम जमशेदपुर व देवघर की संस्थाएं कर रही हैं। इसमें आíथक उन्नयन को लेकर तकनीक तथा पारंपरिक खेती की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बच्चों के उचित देखभाल में माताओं की भूमिका को लेकर सामाजिक व बुनियादी स्तर पर महिलाओं को जरूरी जानकारी दी गई। हेल्थी बेबी कार्यक्रम के माध्यम से माता व शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और 0--3 वर्ष के उम्र के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अच्छे स्वस्थ बच्चों के लिए माताओं को प्रोत्साहित भी किया गया। बीटीटी संजीव ने बताया कि गर्भवती महिला को प्रसव के पूर्व चार बार जांच करानी चाहिए एवं प्रसव के पश्चात नवजात शिशु की देखभाल हेतु अच्छे खान पान की जरूरत पर ध्यान देना चाहिए। बीटीटी पुतुल दत्ता ने माता तथा शिशु के लिए दैनिक रूप से लिए जानेवाले पौष्टिक आहार पर जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सरला कर्ण, कार्यक्रम समन्वयक प्रयाग प्रसाद ¨सह, महिला कार्यकर्ता अनीता मरांडी, एनवीजेके प्रखंड समन्वयक विष्णु देव प्रसाद ¨सह, सहिया साथी सरोज कुमारी शर्मा, आंगनवाड़ी सेविका प्रेमलता देवी, सहिया साथी पुष्पा शर्मा व ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।