समाज के उत्थान में आगे आएं सदस्य
बासुकीनाथ बासुकीनाथ स्थित कुशवाहा धर्मशाला के प्रांगण में बुद्ध सेवा सदन संस्था के बैनर तले दशरथ मांझी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में बिहार लेनिन स्वर्गीय जगदेव प्रसाद की 98 वीं जयंती सह कुशवाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा कुशवाहा धर्मशाला के विस्तारीकरण संचालन और इसकी सुचारू विधि व्यवस्था हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अíपत की गई।
फोटो 021
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ:
बासुकीनाथ स्थित कुशवाहा धर्मशाला के प्रांगण में बुद्ध सेवा सदन संस्था के बैनर तले दशरथ मांझी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में बिहार लेनिन स्वर्गीय जगदेव प्रसाद की 98 वीं जयंती सह कुशवाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा कुशवाहा धर्मशाला के विस्तारीकरण संचालन और इसकी सुचारू विधि व्यवस्था हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जगदेव प्रसाद को श्रद्धांजलि अíपत की गई। सेवा सदन के सचिव विमल कुमार मंडल ने जीवनी के बारे में बताया कि उनके नीति- सिद्धांतों को अपनाते हुए कुशवाहा समाज के उत्थान के लिए सभी को सार्थक प्रयास करना चाहिए। धर्मशाला द्वारा सहायता एंबुलेंस भी चलाया जा रहा है। समिति द्वारा धर्मशाला निर्माण में दिए गए प्राप्त जन सहयोग राशि के साथ-साथ दाता के परिचय पत्र भी प्रदान किए गए। लोगों ने कुशवाहा धर्मशाला के भव्य निर्माण के लिए तन मन धन से सहयोग और व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन परमानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में रामानंद सिंह, अवध किशोर कापरी, केशव चंद्र मंडल, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मोहन नाथ मंडल, दशरथ मांझी, संजीव कुमार, गौतम, कामति, योगेंद्र मंडल, अर्जुन कामती, विनोद कुमार, पलन मांझी, देव नारायण मंडल, महेंद्र मंडल, हिमांशु मांझी, प्रोफेसर पालन मांझी, सहित सैकड़ों कुशवाहा बंधु उपस्थित थे।