महासभा के सदस्यों ने बांटा मास्क
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने रविवार को गांधी नगर में रहने वालों के बीच मास्क व होमियोपैथिक दवा का वितरण किया गया।
जागरण संवाददाता, दुमका: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने रविवार को गांधी नगर में रहने वालों के बीच मास्क व होमियोपैथिक दवा का वितरण किया गया। डा. रूपम कुमारी के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने घरों के अलावा राहगीरों को मास्क देकर हमेशा पहनने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिले में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक इससे बचने की कोई दवा नहीं है। मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी का पालन करके ही इससे बचा जा सकता है। कोशिश होनी चाहिए कि भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। घर से निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें। मौके पर निवृति पारिजात, सुनीता सिन्हा, रंजना सिन्हा, सुनैना सिन्हा, पिकी शरण व स्थानीय महिलाएं मौजूद थे। महासभा के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने कोविड योद्धा के रूप में मातृ शक्ति द्वारा स्वयं से आगे आकर सेवा कार्य करने के हौसले की सराहना की।