Move to Jagran APP

मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को कोटा के तहत मिलती नौकरी

दुमका दुमका जिला वुशु संघ की बैठक पर्यवेक्षक भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष-सह- झारखंड राज्य एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे झारखंड वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर प्रियदर्शी संयुक्त सचिव शशिकांत पांडे के उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार ने की। सर्वसम्मति से दुमका जिला वुशु संघ का सचिव प्रशांत कुमार सिंह को निíवरोध चुना गया। रवि कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि भारत सरकार खेल मंत्रालय के मार्शल आर्ट के प्राथमिकता में एक नंबर पर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 05:22 PM (IST)
मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को कोटा के तहत मिलती नौकरी
मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को कोटा के तहत मिलती नौकरी

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका जिला वुशु संघ की बैठक पर्यवेक्षक भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष-सह- झारखंड राज्य एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, झारखंड वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव शशिकांत पांडे के उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार ने की। सर्वसम्मति से दुमका जिला वुशु संघ का सचिव प्रशांत कुमार सिंह को निíवरोध चुना गया। रवि कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि भारत सरकार खेल मंत्रालय के मार्शल आर्ट के प्राथमिकता में एक नंबर पर है। इस खेल से सरकार द्वारा सीधे नियुक्ति की प्रक्रिया है। इस खेल में सर्विसेज के बहुत सारी टीम सम्मिलित होते हैं। इसलिए खिलाड़ियों के पास अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में झारखंड के युवा खिलाड़यिों को अवसर मिलेगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर ट्रेनिग सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।

loksabha election banner

इस बैठक में जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री वरुण कुमार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष हैदर हुसैन जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव मुकेश कुमार जिला योग संघ के सचिव देव कुमार सेन, जिला कराटे संघ के सचिव राजेश कुमार, जिला सेपक टकरा संघ के सचिव के साथ-साथ विभिन्न खेलों से जुड़े हुए राष्ट्रीय राज्य स्तरीय खिलाड़ी श्री संतोष कुमार गोस्वामी, तपन कुमार, अमित कुमार पाठक, नंदन कुमार, कुंदन कुमार, शमशेर अंसारी, तथा समाजसेवी एवं खेल प्रेमी उपस्थित हुए। इसकी जानकारी झारखंड ओलंपिक संघ के श्री मुकेश कुमार ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.