पति के बुलाने पर घर से निकली थी विवाहिता
दुमका मुफस्सिल थाना के बागापाथर गांव के बाहर शुक्रवार को मिली महिला के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतका रूपा देवी काठीकुंड के नारगंज की रहने वाली थी। वह पिछले सोमवार को मायके से पति के बुलावे पर घर से निकली थी। बाद में उसकी लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
जागरण संवाददाता, दुमका : मुफस्सिल थाना के बागापाथर गांव के बाहर शुक्रवार को मिली महिला के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतका रूपा देवी काठीकुंड के नारगंज की रहने वाली थी। वह पिछले सोमवार को मायके से पति के बुलावे पर घर से निकली थी। बाद में उसकी लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
रविवार को परिजन महिला को तलाशते हुए थाना पहुंचे। जहां से पुलिस के साथ पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की। बहन पिंकी देवी ने बताया कि इसी साल जनवरी माह में बेटी की शादी गोडडा के सुंदरमोड़ निवासी विश्वनाथ राय के साथ हुई थी। बेटी विश्वनाथ से प्रेम करती थी। जनवरी माह में दामाद मिलने के लिए आया तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। पिछले सोमवार को दामाद बेटी को मायके छोड़कर चला गया। बुधवार को दामाद ने फोन किया तो बेटी मिलने के लिए निकल गई। इसके बाद यह सोचकर पता नहीं किया कि ससुराल चली गई होगी। शुक्रवार को पुलिस ने लाश बरामद की तो शक हुआ। थाने आकर पता किया तो शव बेटी का निकला। पिता ने आशंका जताई कि पति ने ही हत्या कर शव को गांव के बाहर फेंक दिया। पुलिस निरीक्षक एनके सिंह का कहना है कि परिजन शव लेकर चले गए हैं। अभी तक उनकी ओर से किसी तरह कर लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जांच के बाद जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।