सरकार अनुबंध कर्मियों को करें नियमित
दुमका झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में रविवार को जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमंडलीय बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दस साल से अनुबंध पर काम करने वालों को नियमित करने की बात कही है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। जितने भी लोग अनुबंध पर काम कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाए। सरकार कर्मचारियों मे विभेद पैदा कर रही है।
फोटो 09
जागरण संवाददाता, दुमका: झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में रविवार को जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमंडलीय बैठक हुई।
संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार ने दस साल से अनुबंध पर काम करने वालों को नियमित करने की बात कही है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। जितने भी लोग अनुबंध पर काम कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाए। सरकार कर्मचारियों मे विभेद पैदा कर रही है। सरकार को सभी का ध्यान रखना चाहिए। अनुबंध कर्मियों की सेवा का साल देखकर सरकार को काम नहीं करना चाहिए। बैठक में साहेबगंज से सेफली सोरेन, रोजलिन, पाकुड़ से स्नेहलता हांसदा, गोड्डा से पल्लवी हांसदा, शोभा कुमारी, रानी सोरेन, संतोष कुमार पाठक, पूनम किस्कू, नीलम कुमारी, सावित्री हांसदा, रोजमेरी मरांडी, महासंघ के लालदेव मिश्रा, कामेश्वर मंडल, बीरेंद्र साह, नीरज कुमार घोष, मीनू टुडू व संतोषनी मुर्मू आदि उपस्थित थे।