Move to Jagran APP

जामा में प्रेमी ने विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जलाया

जामा थाना क्षेत्र के मचाडीह गांव में मंगलवार की रात प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका 21 वर्षीय मनीषा हेंब्रम को जान से मारने की नीयत से केरोसिन छिड़ककर जला दिया। गंभीर हालत में युवती को रात में ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 07:33 PM (IST)
जामा में प्रेमी ने विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जलाया
जामा में प्रेमी ने विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जलाया

संवाद सहयोगी, जामा: जामा थाना क्षेत्र के मचाडीह गांव में मंगलवार की रात प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका 21 वर्षीय मनीषा हेंब्रम को जान से मारने की नीयत से केरोसिन छिड़ककर जला दिया। गंभीर हालत में युवती को रात में ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस बुधवार की देर शाम तक इस घटना से अंजान थी।

loksabha election banner

छह साल पहले हुई थी मनीषा की शादी: महिला के मामा देवीलाल मुर्मू ने बताया कि छह साल पहले इकलौती भांजी मनीषा की शादी मसलिया के हथियापाथर गांव निवासी बिट्टू मरांडी के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद अपने ससुराल में ही आकर रहने लगा। वह खेती करता है। वहीं मनीषा दुमका में कहीं काम करती है। वहीं पर किसी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मनीषा खाना खाने के बाद घर से रोजाना की तरह निकली। करीब दो घंटे बाद वह अधजली अवस्था में चिल्लाते हुए घर वापस लौटी। आकर बताया कि प्रेमी ने केरोसिन डालकर जला दिया है। इसके बाद वह बेहोश हो गई। रात में एंबुलेंस से उसे दुमका लाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। मनीषा की मां व पति साथ में धनबाद गए हैं। वहीं प्रेमी के बारे में कुछ भी बताने से देवीलाल ने साफ मना कर दिया।

प्रेमी के बुलावे पर ही निकली थी घर से बाहर: वहीं पाकुड़ में रहने वाली मनीषा की ममेरी बहन पार्वती हेंब्रम ने बताया कि वह अपने प्रेमी के बुलावे पर ही घर से बाहर निकली थी। प्रेमी गांव का ही रहने वाला है। पति उसके बारे में जानता है। कई बार मनीषा को उससे मिलने से मना भी किया था।

घटना की जानकारी नहीं: इधर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। किसी ने थाने में शिकायत भी नहीं की है। कहा कि इस बारे में पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.