तेल के बिना रूक गई लॉकडाउन की गाड़ी
पत्ताबाड़ी शिकारीपाड़ा प्रखंड के गंद्रकपुर पंचायत अंतर्गत झुरको निवासी मालोती गोराई दो साल से विधवा पेंशन की आस देख रही है। मालोती ने बताया कि उनके पति का देहांत हुए दो बर्ष से अधिक समय हो गया है। परिवार में उनके अलावा दो लड़की ओर एक लड़का है।
संवाद सहयोगी, पत्ताबाड़ी: शिकारीपाड़ा प्रखंड के गंद्रकपुर पंचायत अंतर्गत झुरको निवासी मालोती गोराई दो साल से विधवा पेंशन की आस देख रही है। मालोती ने बताया कि उनके पति का देहांत हुए दो बर्ष से अधिक समय हो गया है। परिवार में उनके अलावा दो लड़की ओर एक लड़का है। मूढ़ी बेचकर किसी तरह बच्चों की परवरिश कर रहे थे। कोरोना वायरस के कारण जो तालाबंदी हुई है उससे घर से बाहर भी नहीं निकल रहे। मूढ़ी भी नहीं बेच पाते हैं। लाक डाउन के कारण बाजार नहीं जा पा रहे हैं। राशन कार्ड से तो अनाज मिल जाता है। लेकिन तेल मशाला और अन्य जरुरत के सामान नहीं ले पा रहे हैं। अभी विधवा पेंशन मिल रहा होता तो राहत होता। जबकि दो साल पहले ही अंचल में आवेदन दे चुके हैं। लेकिन बाबुओं ने सुना ही नहीं। बार बार दौड़ने से अच्छा था कि मूढ़ी बेचने के लिए दो घंटा ज्यादा ही गांव से बाजार तक घूमने लगे।
बताएं कि सोमवार को वह पंचायत के मुखिया सुकुमार सिंह के पास मदद के लिए पहुंची। तो मुखिया ने एक किलो दाल ,तीन किलो आलू, आधा किलो सरसो तेल और दो साबुन दिया।