संगठन को मजबूत बनाने में जुटे लोजपा कार्यकर्ता
शिकारीपाड़ा: संगठन मजबूती को लेकर शनिवार को लोजपा की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 08:11 PM (IST)
शिकारीपाड़ा: संगठन मजबूती को लेकर शनिवार को लोजपा की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए अनंतलाल मुर्मू ने कहा कि सभी के प्रयास से ही संगठन को धारदार बनाया जा सकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यकर्ता ही संगठन को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार राय, जिलाध्यक्ष गिरिधारी झा, शिकारीपाड़ा विधान सभा प्रभारी जगन राणा के साथ परमेश्वर राय, विकास कुमार पाल, सोमलाल हांसदा, काजल दास आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें