मतदान शुरू होने से पहले ही लगी लाइन
दुमका भीषण गर्मी भी मतदाताओं को घर में कैद होने से नहीं रोक सकी। यही कारण है कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले ही मतदाता अपने बूथ पर लाइन लगा चुके थे।
दुमका : भीषण गर्मी भी मतदाताओं को घर में कैद होने से नहीं रोक सकी। यही कारण है कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले ही मतदाता अपने बूथ पर लाइन लगा चुके थे।
गर्मी की वजह से सात बजने से पहले महिला और पुरुष लाइन लगा चुके थे। सभी को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए करीब 25 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। महिला गर्मी और घर के कामकाज की वजह से सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंच गई थी। लेकिन उनके पहुंचने से पहले लोगों की कतार लग चुकी थी। नेशनल स्कूल में सुबह साढ़े बजे ही महिला व पुरुषों की लाइन लग चुकी थी। कुछ ऐसा ही हाल दुमका क्लब और मूक बधिर स्कूल में बने बूथों की थी। यहां भी महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी। सुनीता देवी ने बताया कि घर का सारा काम छोड़कर आए हैं। घर जाने के बाद पति मतदान के लिए आएंगे। अधिकांश महिला पति को घर में छोड़कर मतदान करने के लिए आई थीं। ताकि उनके लौटने के बाद परिवार के दूसरे सदस्य वोट दे सके। हालांकि गर्मी की वजह से सुबह दस बजे तक अधिकांश बूथों पर लंबी लाइन काफी छोटी हो चुकी थी। दोपहर दो बजे के बाद लोगों का फिर हुजूम उमड़ा। देखा जाए तो इस बार महिलाओं में वोट देने की अधिक बेतावी थी, इसलिए वे लोग पहले मतदान करने के लिए पति को घर में छोड़कर केंद्र में पहुंच गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप