सारे काम छोड़ दो, जाकर पहले वोट दो
काठीकुंड काठीकुंड का एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। इसे लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सभी का जुटान हुआ। धीरे धीरे भीड़ इतनी अधिक हो गई कि परिसर से दो किमी दूर तक कतार चली गई। बीच बाजार होकर स्कूली बच्चों व आंगनबाड़ी सेविकाओं ने वोट करने जाना है का नारा लगाया।
काठीकुंड : काठीकुंड का एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। इसे लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सभी का जुटान हुआ। धीरे धीरे भीड़ इतनी अधिक हो गई कि परिसर से दो किमी दूर तक कतार चली गई। बीच बाजार होकर स्कूली बच्चों व आंगनबाड़ी सेविकाओं ने वोट करने जाना है का नारा लगाया। आवाज इतनी बुलंद थी कि सभी अपने अपने घर और प्रतिष्ठान से बाहर आकर समर्थन किया। प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। वोटरों को जागरूक करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट करेगा दुमका, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है। सारे काम छोड़ दो, जाकर पहले वोट दो। जैसे कई स्लोगन व नारों के साथ आमलोगों से मतदान करने की अपील रैली के माध्यम से की गई। बीडीओ रजनीश कुमार रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली काठीकुंड थाना परिसर होते गांधी चौक, काठी कुंड मुख्य बाजार, हाट परिसर का भी भ्रमण किया। थाना प्रभारी कौशलेंद्र ठाकुर, सीडीपीओ, सुपरवाइजर भी रैली में साथ-साथ थे।