हक व अधिकार को मजदूर करेंगे आंदोलन
शिकारीपाड़ा प्रखंड के केशरगढ़ स्थित पर्यटन भवन के प्रांगण में मंगलवार को मजदूर संगठन की बैठक में प्रखंड के अध्यक्ष पद पर उमेश सिंह एवं सचिव पद पर बुदीनाथ सोरेन का चयन किया गया। वहीं महिला मजदूर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चंपा बास्की चुनी गई।
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के केशरगढ़ स्थित पर्यटन भवन के प्रांगण में मंगलवार को मजदूर संगठन की बैठक में प्रखंड के अध्यक्ष पद पर उमेश सिंह एवं सचिव पद पर बुदीनाथ सोरेन का चयन किया गया। वहीं महिला मजदूर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चंपा बास्की चुनी गई। प्रखंड प्रभारी तसलीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजदूरों के हक के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय मजदूर संगठन के उपाध्यक्ष रामानंद यादव, महामंत्री पनेशल टुडू के साथ विधानसभा प्रभारी सेराज अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामरंजन सहित काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे। बैठक में प्रखंड अन्तर्गत संचालित क्रशर व पत्थर खदान में कार्य करनेवाले मजदूरों को मालिकों द्वारा उचित मजदूरी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए मजदूरों को हक दिलाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया बैठक में साइमन सोरेन, अनुप मुर्मू, सगीर अंसारी, नसीम अंसारी, तैयाब हुसैन, जुम्मन मियां, एलीमिनी मरांडी, सरिता मरांडी व छबि पावरिया आदि मौजूद थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप