कर्पूरी ठाकुर को सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
दुमका जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को टीन बाजार चौक पर नाई महासभा की ओर से मनाई गई। इस मौके पर महासभा के नेताओं ने जननायक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नंद किशोर भंडारी ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जाएगा।
फोटो 2
जागरण संवाददाता, दुमका : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को टीन बाजार चौक पर नाई महासभा की ओर से मनाई गई। इस मौके पर महासभा के नेताओं ने जननायक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नंद किशोर भंडारी ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। समाज को एकजुट करने के लिए मिलन समारोह होगा। निश्शुल्क कोचिग देने की व्यवस्था की जाएगी। जयंती मनाने वालों में संस्थापक राधारमण ठाकुर, नंद किशोर भंडारी, अधिवक्ता रमेश भंडारी ,उदय शंकर भारती, हेमकांत ठाकुर ,दिनेश ठाकुर, कलेवर, चंद्रशेखर, ओम केसरी, पंकज भंडारी, उमेश भंडारी, परमेश्वर झा आदि शामिल थे।