जामा का युवक उत्तर-प्रदेश में लापता
चिकनियां जामा थाना के लेदापैसा गांव का 35 वर्षीय रामधन सोरेन 30 दिन से लापता है। रामधन मजदूरी करने गांव के साथियों के साथ शिमला जा रहा था। रास्ते में ही साथियों को छोड़कर उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिला के चिलकाना थाना के पास ट्रेन से उतर गया।
चिकनियां : जामा थाना के लेदापैसा गांव का 35 वर्षीय रामधन सोरेन 30 दिन से लापता है। रामधन मजदूरी करने गांव के साथियों के साथ शिमला जा रहा था। रास्ते में ही साथियों को छोड़कर उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिला के चिलकाना थाना के पास ट्रेन से उतर गया। चिलकाना थाना पुलिस ने इसकी सूचना रामधन सोरेन की पत्नी दुलारी टुडू को दी लेकिन उसने वहां जाने में असमर्थता जताई। अंत में चिलकाना थाना पुलिस ने रामधन को जसीडीह आनेवाली ट्रेन में बैठा दिया। लेकिन आज लगभग 30 दिन के बाद भी रामधन अपने घर नही पहुंचा है। पत्नी दुलारी टुडू ने इसकी सूचना जामा थाना को दी है। जामा थाना पुलिस लगातार चिलकाना थाना पुलिस से संपर्क कर रामधन को खोजने का प्रयास कर रही है।