Move to Jagran APP

सीमावर्ती इलाके में नक्सल के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

दुमका झारखंड में विधानसभा चुनाव है। संताल परगना के 18 सीट पर 16 एवं 20 दिसंबर को चुनाव होना है। सीमावर्ती इलाके में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव कराने के मकसद से बिहार के बांका में अंतरराज्यीय बैठक हुई। जिसमें बिहार एवं झारखंड से सटे जिला के जिलाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:23 PM (IST)
सीमावर्ती इलाके में नक्सल के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान
सीमावर्ती इलाके में नक्सल के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

दुमका : झारखंड में विधानसभा चुनाव है। संताल परगना के 18 सीट पर 16 एवं 20 दिसंबर को चुनाव होना है। सीमावर्ती इलाके में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव कराने के मकसद से बिहार के बांका में अंतरराज्यीय बैठक हुई। जिसमें बिहार एवं झारखंड से सटे जिला के जिलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त संताल परगना विमल ने कहा कि साहिबगंज एवं देवघर का इलाका बिहार से सटा है और नक्सली गतिविधि को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दोनों राज्य की पुलिस 10 दिसंबर से नक्सल के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाएगी। दोनों राज्यों के पुलिस पदाधिकारी नियमित रूप से एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। आयुक्त भागलपुर एवं बांका वंदना किन्नी एवं आयुक्त संताल परगना ने संयुक्त रूप से इंटर स्टेट बैठक की अध्यक्षता किया।

loksabha election banner

आयुक्त ने कहा कि साहिबगंज जिला का सीमा बिहार के कटिहार से सटा है। तय हुआ कि इमरजेंसी सेवा के दौरान मेडिकल सुविधा भागलपुर में भी उपलब्ध रहे। बिहार में भी चेक नाका बनाकर उन तत्वों पर नजर रखी जाए जो चुनाव में शांति भंग कर सकते हैं। झारखंड के साथ-साथ बिहार के सीमावर्ती जिला की पुलिस भी सतत पेट्रोलिग करे। झारखंड का देवघर जिला बिहार के जमुई जिला से जुड़ा है। ऐसे में इन इलाकों में भी नक्सल गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में डीआइजी संताल परगना राजकुमार लकड़ा, डीआइजी मुंगेर, भागलपुर, डीसी साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, डीएम भागलपुर, बांका, जमुई, डीडीसी दुमका के अलावा इन जिलों के एसपी ने भी अपनी तैयारियों को शेयर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.