झारखंड कैरम टीम में दुमका के मनीष का चयन
दुमका : भारतीय कैरम महासंघ के तत्वावधान में 19 से 23 फरवरी तक महाराष्ट्र के कुदाल में आयोजित होनेवाला 45वां सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप के लिए दुमका से मनीष कुमार गुप्ता का चयन झारखंड राज्य कैरम टीम में हुआ है। इसकी जानकारी जिला कैरम संघ के सचिव निमायकांत झा ने दी।
दुमका : भारतीय कैरम महासंघ के तत्वावधान में 19 से 23 फरवरी तक महाराष्ट्र के कुदाल में आयोजित होनेवाला 45वां सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप के लिए दुमका से मनीष कुमार गुप्ता का चयन झारखंड राज्य कैरम टीम में हुआ है। इसकी जानकारी जिला कैरम संघ के सचिव निमायकांत झा ने दी। निमाय ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि दुमका के खिलाड़ी का चयन राज्य टीम में हुआ है। कैरम संघ के महासचिव मुकुल कुमार झा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार, रंजन कुमार पांडेय, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, गौतम कुमार लायक, विश्वनाथ चौधरी ने भी मनीष के चयन पर प्रसन्नता जताई है और उसके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।