LIVE Dumka By Election Result 2020: दुमका में आठवें राउंड की गिनती पूरी, लुइस 1234 वोटों से आगे
LIVE Dumka By Election Result 2020 दुमका में आठवें राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 32768 वोटों को साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी से महज 1234 वोटों से पीछे हैं। लुइस को आठवें राउंड में 34002 वोट मिले हैं।
जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका में आठवें राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 32768 वोटों को साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी से महज 1234 वोटों से पीछे हैं। लुइस को आठवें राउंड में 34002 वोट मिले हैं।
इससे पहले सात राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दुमका में सातवें राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 29709 वोटों को साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी से महज 329 वोटों से पीछे थे। लुइस को सातवें राउंड में 30038 वोट मिले थे।
छठे राउंड के बाद वोटों का अंतर काफी कम हो गया था। तब झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 25206 वोटों को साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी से महज 981 वोटों से पीछे थे। लुइस को छठे राउंड में 26187 वोट मिले थे। इससे पहले पांचवें राउंड में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 18273 वोट और भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी को 23022 वोट मिले थे। पांचवें राउंड में लुइस मरांडी 4749 मतों से आगे चल रही थीं।
चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डाॅ लुइस 8,311 वोटों से आगे थीं। चौथे राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डा लुइस मरांंडी को 19835 मत मिले थे, जबकि झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 11524 मत प्राप्त हुए थे। इससे पहले तीसरे राउंड में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 5957 वोट तो भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी को 15338 वोट मिले थे। तब लुइस 9381 मतों से आगे चल रही थीं।
दूसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डाॅ लुइस मरांंडी को 10972 मत मिले थे, जबकि झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 3034 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे राउंड में लुइस 7938 वोटों से आगे चल रही थीं। वहीं पहले राउंड में 21 ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती हुई थी। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी डाॅ लुइस मरांंडी को 5198 मत मिले, जबकि झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 1379 मत प्राप्त हुए थे। पहले राउंड में डाॅ लुइस मरांंडी 3819 वोटों से आगे चल रही थीं। इंजीनयरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती की शुरुआत शहरी क्षेत्र से की गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के साथ दुमका विधानसभा के इतिहास में पहली बार तीन नवंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम मतगणना के बाद आज घोषित होने वाला है। हेमंत सोरेन ने 2019 का विधानसभा चुनाव दुमका और बरहेट दो विधानसभा सीटों से लड़ा था। मंगलवार को दुमका में पौ फटते ही इंजीनयरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में चहल-पहल बढ़ने लगी। बिना मास्क के पहुंचे मतगणना कर्मी राम प्रसाद को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।
एक नजर में दुमका विधानसभा सीट का हाल: कुल बूथों की संख्या 368 है। कुल मतदाता 250720 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 126210 और महिला मतदाता 124510 हैं। सर्विस वोटर 274 और पोस्टल वोटर 446 हैं। मतदान के लिए अतिरिक्त मतदान केंद्र 82 बनाए गए थे। मॉडल बूथ 45 थे। उपचुनाव में इसबार दुमका शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने सबसे कम 48 फीसद मतदान किया है, जबकि मसलिया प्रखंड में सर्वाधिक 71.95 फीसद मतदान हुआ। दुमका सदर प्रखंड में 65.36 फीसद मतदान हुआ है। कुल मतदान का फीसद 65.27 है।
दंगल में कुल 12 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा की डा. लुइस मरांडी के बीच है।
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो को मिले मत
झामुमो - हेमंत सोरेन - 81,007 (48.86 फीसद )
भाजपा - डॉ.लुइस मरांडी - 67,819 (40.91 फीसद)
ये हैं कुल 12 प्रत्याशी
पार्टी - प्रत्याशी - चुनाव चिह्न
झामुमो - बसंत सोरेन - तीन-धनुष
भाजपा - डॉ.लुइस मरांडी - कमल
एपीआइ - दुलड़ मरांडी - कोट
जेपीपी - सूर्य सिंह बेसरा - हाड़ी
निर्दलीय - जगरनाथ पुजहर - फूलगोभी
निर्दलीय - प्रदीप टुडू - गैस सिलिंडर
निर्दलीय - बाबूधन मुर्मू - बांसुरी
निर्दलीय - माइकल हेंब्रम - गुब्बारा
निर्दलीय - मुकेश कुमार देहरी - चारपाई
निर्दलीय - डॉ.श्रीलाल किस्कू - हेलीकाॅप्टर
निर्दलीय - सुनीता मुर्मू - कैंची