एक माह बाद लापता की खोजबीन
बासुकीनाथ : डीआइजी से कांग्रेस विधायक की मुलाकात के बाद जरमुंडी पुलिस 15 नवंबर से रांची में लाठीचार्ज के दौरान लापता पारा शिक्षक शिवलाल सोरेन की तलाश में जुट गई है। जरमुंडी एसडीपीओ अनिमेष नैथानी व जरमुंडी पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने टीम बनाकर लापता पारा शिक्षक की खोज में जुट गए हैं। पारा शिक्षक के संदर्भ में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सभी आवश्यक ¨बदुओं पर जांच कर रही है। परिजन के अलावा मित्र, करीबी व गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पारा शिक्षक की पत्नी सुहासिनी ने पुलिस को बताया कि पति 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने रांची गए थे। शिवलाल को बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़वाने के लिए परिवार के एक दामाद उमेश मुर्मू स्टेशन छोड़ने आए थे। दामाद ने शिवलाल को रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ा दिया था।
बासुकीनाथ : डीआइजी से कांग्रेस विधायक की मुलाकात के बाद जरमुंडी पुलिस 15 नवंबर से रांची में लाठीचार्ज के दौरान लापता पारा शिक्षक शिवलाल सोरेन की तलाश में जुट गई है। जरमुंडी एसडीपीओ अनिमेष नैथानी व जरमुंडी पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने टीम बनाकर लापता पारा शिक्षक की खोज में जुट गए हैं। पारा शिक्षक के संदर्भ में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सभी आवश्यक ¨बदुओं पर जांच कर रही है। परिजन के अलावा मित्र, करीबी व गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पारा शिक्षक की पत्नी सुहासिनी ने पुलिस को बताया कि पति 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने रांची गए थे। शिवलाल को बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पकड़वाने के लिए परिवार के एक दामाद उमेश मुर्मू स्टेशन छोड़ने आए थे। दामाद ने शिवलाल को रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ा दिया था। इधर राज्य स्थापना दिवस के बीत जाने पर भी जब शिवलाल घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के पास खोजबीन की। ¨कतु उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। शिवलाल के मोबाइल नंबर पर भी बात नहीं हो पा रही है। एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है।