होम क्वारंटाइन मजदूरों ने स्कूल में डाला डेरा
दलाही मसलिया प्रखंड मुख्यालय की गुमरो पंचायत के छोटा तेतरिया डंगाल पारबाद गांव के और आस्ताजोड़ा स्कूल में जांच के बाद भी 30 मजदूर सजगता की वजह से गांव के बाहर स्कूल में रह रहे हैं। सभी को दूसरे प्रदेशों से लौटने के बाद जिला प्रशासन की ओर से होम क्वारंटाइन करने का आदेश मिला है। इसके बावजूद सभी मजदूर अपनी सुरक्षा और अपने परिवार के बचाव को लेकर गांव के बाहर एक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। सभी जिला प्रशासन की ओर से सुविधा की मांग कर रहे हैं।
संवाद सूत्र दलाही :मसलिया प्रखंड मुख्यालय की गुमरो पंचायत के छोटा तेतरिया डंगाल, पारबाद गांव के और आस्ताजोड़ा स्कूल में जांच के बाद भी 30 मजदूर सजगता की वजह से गांव के बाहर स्कूल में रह रहे हैं। सभी को दूसरे प्रदेशों से लौटने के बाद जिला प्रशासन की ओर से होम क्वारंटाइन करने का आदेश मिला है। इसके बावजूद सभी मजदूर अपनी सुरक्षा और अपने परिवार के बचाव को लेकर गांव के बाहर एक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। सभी जिला प्रशासन की ओर से सुविधा की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक छोटा तेतरिया डंगाल के आठ, परबाद के पांच मजदूर गुजरात व आस्ताजोड़ा के 17 मजदूर कंपनी बंद होने के बाद मुंबई व आंध्र प्रदेश से गांव वापस लौटे। सभी मजदूरों ने कहा कि किसी तरह से वाहन बुक कराकर घर लौटे हैं। लेकिन अब जिला प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं सुविधा देने और मजदूरों की समस्या बताने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिेया संजय कुमार भड़क गए और कहा कि बिना आदेश के किसी तरह की व्यवस्था नहीं की जा सकती है। इन्हें तो अपने घर जाना चाहिए। घर में ही खाना पीना होगा। सरकार की तरफ से ना कोई व्यवस्था है और ना हम कोई व्यवस्था कर सकते हैं।